Headlines
Loading...
 भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh

भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh

 भारत एवं उसके पड़ोसी देश With Trick - समान्य ज्ञान की इस पोस्ट में हम  भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी और नोट्स प्राप्त करेंगे ये पोस्ट आगामी Exam के दृस्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है

 भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh
भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh
 भारत एवं उसके पड़ोसी देश - Bharat ke Padosi Desh

बांग्लादेश

  • क्षेत्रफल - 1,48,393 वर्ग कि.मौ. अक्षांश- 21°5-26°40° उत्तर देशांतर- 88°5-91°50' पूर्व।
  • राजधानी - ढाका। अवस्थिति - विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा, यहीं अवस्थित है। यह तीन तरफ से भारतीय क्षेत्रों से घिरा है एवं इसके दक्षिण-पूर्व में म्यांमार अवस्थित है।
  • ढाका- सबसे बड़ा औद्योगिक नगर है। यहाँ का प्रमुख उद्योग जूट उद्योग है। यहाँ के पारम्परिक उद्योगों के रूप में, मस्लिन कशीदाकारी, सोने एवं चाँदी का काम प्रसिद्ध है।
  • नारायणगंज- यह एक नदीय बन्दरगाह है जो ढाका से 16 कि.मी. दक्षिण में अवस्थित है। जूट उद्योग का यह बहुत बड़ा केन्द्र है।
  • चिट्टागोंग- बांग्लादेश का दूसरा बड़ा शहर देश के प्रमुख बन्दगाहों में से एक। यहाँ से जूट, चमड़ा एवं चाय का निर्यात होता है।
  • खुलना- दक्षिण-पश्चिम में अवस्थित यह शहर, व्यापार वाणिज्य का प्रमुख केंद्र है।

नेपाल

  • क्षेत्रफल- 1.47,181 वर्ग कि.मी., अक्षाश- 26°20-30° 10 उत्तर देशांतर 80°15-88°15° पूर्व।
  • राजधानी- काठमांडू
  • अवस्थिति- भारत के उत्तर में अवस्थित नेपाल का विस्तार उत्तर में हिमालय एवं दक्षिण में गंगा के मैदान के मध्य है। जलाक्रांत एवं दलदलीय मैदान जो तराई क्षेत्र कहलाता है, देश के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • भौतिक क्षेत्र-हिमालय श्रेणी- तराई क्षेत्र के उत्तर में मध्य हिमालय के समानान्तर श्रेणी के रूप में फैली है। यह कहीं-कहीं घाटियों के कारण खण्डित है।
  • महान हिमालय श्रेणी- मध्य हिमालय के उत्तर में अवस्थित। श्रेणी के अन्तर्गत विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) अवस्थित है। पश्चिम से पूर्व दिशा में स्थित धौलागिरि (8172 मीटर) स्थित है। इसके अतिरिक्त अनेक ऊँची चोटियाँ अन्नपूर्णा (8,078 मीटर), मंसालू (8,156 मीटर) एवं मकालू (8,481 मीटर) स्थित है।
  • काठमांडू- 1,325 मीटर की ऊंचाई पर बागमती नदी एवं विष्णुमति नदी के संगम पर यह शहर अवस्थित है। यह एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। यह घनी आबादी वाला एवं कृषि योग्य क्षेत्र के मध्य में बसा है।

पाकिस्तान (नहरों का देश)

  • क्षेत्रफल - 7,96,095 वर्ग कि.मी.
  • राजधानी - इस्लामाबाद, 600 मीटर की ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • अवस्थिति - अक्षांश- 23°41-36° 50' उत्तर, देशांतर- 60°55°-75°30° पूर्व। पाकिस्तान की सीमा पूर्व एवं दक्षिण- पूर्व में भारत के साथ, उत्तर में अफगानिस्तान के साथ, पश्चिम में ईरान के साथ एवं दक्षिण में अरब सागर के साथ तट रेखा का निर्माण करती है।
  • भौतिक क्षेत्र - पूर्वी क्षेत्र- हिमालय की गिरोपादीय पहाड़ी क्षेत्र से अरब सागर तक विस्तृत साल्टरेंज, के बीच का उपजाउ क्षेत्र सिंधु नदी एवं इसकी सहायक नदियों (झेलम, चिनाब, रावी, व्यास) का मैदान कहलाता है।
  • मंग्ला का बाँध- झेलम नदी पर निर्मित यह बाँध पाकिस्तान का सबसे बड़ा बाँध है।
  • पश्चिमी क्षेत्र-किरथर पर्वत श्रेणी के पश्चिम में बलूचिस्तान का पठार अवस्थित है एवं उत्तर-पश्चिम का पहाड़ी क्षेत्र हिमालय के पश्चिमी अवतरणों हिन्दुकुश, सुलेमान और किरतार श्रेणियों से बनता है।
  • कराची - सिंधु नदी के डेल्टा के पश्चिम में अवस्थित वर्तमान में सबसे बड़ा शहर देश का प्रमुख बन्दरगाह एवं मुख्य व्यापारिक वाणिज्यिक केंद्र है।
  • लाहौर- रावी नदी के बाय तट पर अवस्थित पाकिस्तान का दूसरा बड़ा शहर है। यह सूती वस्त्र उद्योग का बड़ा केन्द्र है।
  • रावलपिंडी- यह इस्लामाबाद से काफी नजदीक, पंजाब राज्य के उत्तर में अवस्थित है। यह एक सैन्य क्षेत्र है।
  • एटॉक - तेल उत्पादक शहर
  • सई - पाकिस्तान का गैस भंडार क्षेत्र
  • पेशावर - सुलेमान पर्वत श्रेणी के खैबर दर्रा के समीप अवस्थित पेशावर से अफगानिस्तान जाने का मार्ग खैबर दर्रे से गुजरता है।
  • काला बाग - सिंधु नदी के दाँयी और अवस्थित यह क्षेत्र कोयला भंडार के लिए जाना जाता है।
  • क्वेटा- पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में अवस्थित पाकिस्तान के अंतर्गत कोयला भंडार का एक बड़ा क्षेत्र।

भूटान

  • क्षेत्रफल -46,500 वर्ग कि. मी. अक्षांश- 26°45 28° उत्तर देशांतर 89 92° पूर्व।
  • राजधानी- थिम्पू
  • अवस्थिति- थिम्पू पूर्वी हिमालय के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्र में अवस्थित यह द लँड ऑफ थंडर ड्रैगन' के नाम से भी जाना जाता है। यह दो देशों के साथ रेखा का निर्माण करता है उत्तर में चीन एवं शेष भागों में भारत के साथ।
  • थिम्पू- भूटान की राजधानी एवं बाजार केंद्रित शहर

श्रीलंका

  • क्षेत्रफल- 65.610 वर्ग कि.मो. अक्षांश- 555 9050° उत्तर देशांतर 79°42 81 52 पूर्व।
  • राजधानी- कोलम्बो/श्री जयवर्धनपुर
  • अवस्थिति- हिंद महासागर में स्थित यह एक द्वीपीय देश है एवं यह भारत से पाक जल संधि के द्वारा विभाजित है। एक बालुका द्वीप जो आदम के पुल के नाम से जाना जाता है, श्रीलंका एवं भारत को जोड़ता है।
  • सर्वाधिक ऊँची चोटी- पिदुरुतलगला (2,527 मी.) सबसे लम्बी नदी- महावेली गंगा (332 कि.मी.)
  • कोलम्बो- केलानी नदी के मुहाने के पश्चिम तट में अवस्थित प्रमुख कृत्रिम बन्दरगाह
  • जाफना- जाफना प्रायद्वीप में अवस्थित दूसरा सबसे बड़ा शहर एवं प्रमुख बन्दरगाह जो उत्तर में अवस्थित है।
  • कैंडी- श्रीलंका का एक पर्वत पर्यटन स्थल है। चाय एवं रबर का बृहत उत्पादन क्षेत्र यह कुछ 115 ग्रेनेटीय एवं प्रवाल भित्तीय द्वीपों से समन्वित है माही एक प्रमुख द्वीप है जहाँ राजधानी शहर 'विक्टोरिया' अवस्थित है।

अफगानिस्तान

  • क्षेत्रफल- 6.47,500 वर्ग कि.मी. अक्षांश- 29°30-38°35° उत्तर देशांतर 60°50-75° पूर्व काबुल।
  • राजधानी -काबुल।
  • अवस्थिति- पर्वतीय एवं स्थलरुद्ध देश, उत्तर में हिंदुकुश पर्वत एवं अमू दरिया (आक्सस), संयुक्त देशों का राष्ट्रकुल (CIS) के साथ प्राकृतिक सीमा का निर्माण करता है। इस देश की सीमा पूर्व में पाकिस्तान के साथ एवं छोटी सी सीमा रेखा भारत के उत्तरी क्षेत्र में है।
  • काबुल- 1,800 मी. की ऊँचाई पर काबुल नदी के किनारे, देश का यह राजधानी शहर बसा हुआ है। प्राचीन समय में पूर्व एवं पश्चिम के व्यापार का प्रमुख केंद्र था। देश का वृहत् बाजार केंद्र एवं खाद्य प्रसंस्करण प्लांट एवं सूती वस्त्र मिल का प्रमुख उद्योग केंद्र है।
  • कन्धार- देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर यह एक कृषि एवं वाणिज्यिक केंद्र है।

भारत के प्रमुख समसामयिक स्थल

  • बगलिहार परियोजना (जम्मू कश्मीर)- डोडा जिले में चिनाब नदी पर स्थापित परियोजना
  • कुडनकुलम (तमिलनाडु)- कन्याकुमारी जिले में स्थापित परमाणु ऊर्जा परियोजना (रूस के सहयोग से)।
  • त्वांग (अरुणाचल प्रदेश)- बौद्ध मठ, यह ल्हासा के बाद दूसरा सबसे बड़ा मठ है। इस पर चीन अपना दावा जताया है।
  • धरमपुर (असोम ) - यहाँ देश का पहला गिद्ध प्रजनन केन्द्र स्थापित किया जा रहा है।
  • मुन्नार (केरल)- इदुक्की जिले में स्थित, यहाँ केरल का पहला चाय संग्रहालय स्थाष्टि किया जा रहा है।
  • क्योंझर (ओडीशा) - यहाँ आर्सेलर मित्तल द्वारा स्टील कंपनी की स्थापना की जा रही है।
  • दाहेज (गुजरात) - यहाँ देश का पहला LNG टर्मिनल स्थापित किया जा रहा है।
  • जटाधारी (ओडीशा) - प्रस्तावित बंदरगाह, यह द. कोरिया की पाँस्को कंपनी द्वारा स्थापित किया जा रहा है।
  • जयपुर (राजस्थान)- यहाँ एशिया की सबसे बड़ी सोने की टकसाल स्थापित की जा रही है।
  • जगपुरा माइन (राजस्थान)- बाँसवाड़ा में स्थित नवीन सोने की खान
  • अमरकंटक (मध्यप्रदेश)- यहाँ प्रथम आदिवासी विश्वविद्यालय खोला गया है। इसका नाम इंदिरा गाँधी आदिवासी विश्वविद्यालय है।
  • हरसूद (मध्यप्रदेश)- यह स्थान सरदार सरोवर परियोजना के कारण डूब क्षेत्र में आ गया।
  • टिहरी बाँध (उत्तराखंड)- इस बाँध से बिजली उत्पादन प्रारंभ किया गया है।
  • औरैया (उत्तरप्रदेश)- यहाँ गैस आधारित तापीय संयंत्र स्थित है।
  • कोयम्बटूर (तमिलनाडु)- सिल्क शहर के नाम से विख्यात औद्योगिक नगर
  • चिरिया माइंस (झारखंड)- सिंहभूम जिले में स्थित एशिया की सबसे बड़ी लौह खदान। इसका खनन अधिकार बहुराष्ट्रीय कंपनी आर्सेलर मित्तल को सौंपने का प्रस्ताव है।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम इंग्लिश में

  • पाकिस्तान (Pakistan)
  • अफगानिस्तान (Afghanistan)
  • म्यांमार (Myanmar)
  • नेपाल (Nepal)
  • इंडोनेशिया (Indonesia)
  • चीन (China)
  • मालदीव (Maldive)
  • भूटान (Bhutan)

0 Comments: